फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   registration of servent and tenants

चुनाव के मद्देनजर 475 का सत्यापन, 13 पर जुर्माना

Tue, 18 Mar 2014 11:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Mar 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
registration of servent and tenants

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नौकरों और किरायेदारों के सत्यापन का अभियान चलाया।

विज्ञापन


दस हजार रुपए जुर्माना
इस दौरान 475 लोगों का सत्यापन किया गया। काफी समय तक किरायेदार और नौकरों को रखने के बावजूद सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह डालनवाला, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों से बड़ी संख्या में पुलिस के अलावा पीएसी भी रायपुर थाना क्षेत्र के मोहल्लों में पहुंची।

सत्यापन फॉर्म भी बांटे
पुलिस ने आजादनगर, भगत सिंह कॉलोनी और ब्राह्मणवाला खाला में घर-घर जाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। पुलिस ने इन मोहल्लों में किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन फॉर्म भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन 13 मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया गया, उन्हें जल्द सत्यापन की चेतावनी दी गई है। टीम में एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, इंस्पेक्टर डालनवाला चंदन सिंह बिष्ट, रायपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी, नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

एसपी सिटी ने बताया कि हर रविवार विभिन्न क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

जरूर कराएं सत्यापन
किरायेदार या नौकर रखें हो तो सत्यापन जरूर करा लें। इसके लिए नजदीकी थाने या चौकी में जाकर मुफ्त सत्यापन फॉर्म मांग सकते हैं।

फॉर्म में नौकर या किरायेदार की एक फोटो, स्थायी पता, परिचय पत्र, व्यवसाय या शिक्षा, किरायेदार के साथ रहने वाले सदस्यों का विवरण, फोटो समेत दूसरी जरूरी जानकारी भर थाना-चौकी में फॉर्म जमा करा दें।


हो सकता है जुर्माना
आपने किरायेदार या नौकर का सत्यापन नहीं कराया है तो पुलिस एक्ट के तहत मकान मालिक पर दस हजार रुपए जुर्माना हो सकता है। किरायेदार या नौकर के अपराध कर भागने पर मकान मालिक कानूनी शिकंजे में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed