{"_id":"73ade7ddc9d778b9ce9ee253546dd1e2","slug":"register-complain-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से करनी है शिकायत तो ऑनलाइन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से करनी है शिकायत तो ऑनलाइन करें
सतीश जोशी ‘सत्तू'/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शुरू की गई समाधान योजना से चंपावत जिला भी जुड़ गया है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त की जाने वाली सेवाओं और वस्तुओं को प्रदान किए जाने में अड़चनों और अनावश्यक देरी का तत्काल निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कार्रवाई के अपडेट की जानकारी
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता ऑन लाइन पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और शिकायतकर्ताओं को ई-मेल के माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत पर की गई कार्रवाई के अपडेट की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकारी सेवाओं में किसी लोक प्राधिकारी के कार्य में अनियमितता, किसी कानून अथवा अधिनियम, शासनादेश, नीति का उल्लंघन, किसी योजना या कार्यक्रम में अनियमितता की स्थिति होने की दशा में राज्य के नागरिक अपनी शिकायत को ऑन लाइन पोर्टल समाधान डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के ई-मेल पर शिकायत में की गई कार्रवाई के संबंध में हर अपडेट की जानकारी भेजी जाएगी। जिले में यह योजना बुधवार से शुरू हो गई है।
प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को होगा निपटारा
शिकायतकर्ता की शिकायत का ऑन लाइन निस्तारण नहीं होने की सूरत में उसकी शिकायत का निस्तारण प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
तीसरे बृहस्पतिवार को 10 से 1 बजे के मध्य डीएम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में शिकायतकर्ता की मौजूदगी में निस्तारण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि वर्णित सेवाओं के संबंध में शिकायतकर्ता अपनी शिकायत जिले के आपातकालीन केंद्र के टॉल फ्री नंबर 05965230703 या 1077 में भी दर्ज करा सकते हैं।