फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Regional MLA and Urban Development Minister Premchand

धरती और पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रेरित करता है हरेला पर्व: प्रेमचंद अग्रवाल

Wed, 17 Jul 2024 05:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Regional MLA and Urban Development Minister Premchand
क्षेत्रीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को हरेला पर्व की शुभकामना दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण संरक्षण की परंपरा का प्रतीक है। हरेला न केवल हरियाली और समृद्धि का संदेश देता है, बल्कि हमें पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूक करता है। हरेला पर्व हमें अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल के प्रति प्रेरित करता है।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध और स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक गंभीर समस्या है, हरेला पर्व इसके प्रभावों को कम करने का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के लिए विख्यात है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें अपने जल स्रोतों, नदियों और गदेरों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे, तभी हम अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक जड़ों से जुड़े रह पाएंगे और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed