फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: nagar nigam and Water department refuse to give land for make multi storey parking

MDDA: जलसंस्थान और नगर निगम के जमीन देने से मना करने पर मल्टी स्टोरी पार्किंग परियोजना को झटका

Mon, 19 Sep 2022 01:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

एमडीडीए ने जलसंस्थान परिसर और नगर निगम परिसर में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर दोनों विभागों से निर्माण के लिए जमीन की दरकार की थी, लेकिन फिलहाल दोनों ही विभागों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Dehradun: nagar nigam and Water department refuse to give land for make multi storey parking
Parking - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजधानी में वाहनों को खड़ा करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की योजना को तीन विभाग जलसंस्थान, नगर निगम और परिवहन विभाग के जमीन देने से इनकार करने के बाद जोर का झटका लगा है। एमडीडीए ने शहर में चार स्थानों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण करने की योजना बनाई थी, जबकि मसूरी और ऋषिकेश के लिए भी योजना थी, जिसमें ऋषिकेश में मल्टी स्टोरी पार्किंग बन चुकी है, जबकि मसूरी में जमीन मिलने के बाद भी अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


एमडीडीए ने जलसंस्थान परिसर और नगर निगम परिसर में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर दोनों विभागों से निर्माण के लिए जमीन की दरकार की थी, लेकिन फिलहाल दोनों ही विभागों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा रही सही कसर परिवहन निगम प्रबंधन ने पूरी कर दी है। अब परिवहन निगम प्रबंधन भी द्रोण होटल के बगल में स्थित पुराने बस अड्डे की जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है, जबकि पुरानी तहसील स्थित जमीन में भी मल्टी स्टोरी पार्किंग के बाबत अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मानें, तो इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद की स्थिति है।
विज्ञापन


जमीन के दानदाता ने जिला प्रशासन को जमीन सिर्फ तहसील प्रशासन के लिए दी है। राजधानी दून में वाहनों की पार्किंग की समस्या काफी गंभीर है। घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन, चकराता रोड समेत ज्यादातर इलाकों में वाहन स्वामियों को गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ रहीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए एमडीडीए की ओर से जलसंस्थान परिसर, नगर निगम परिसर, पुराना बस अड्डा और पुरानी तहसील में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। नगर निगम प्रशासन ने तो बाकायदा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर जमीन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर बननी थी पार्किंग
दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान परिसर, नगर निगम परिसर, पुरानी तहसील और द्रोण होटल के पास पुराना बस अड्डा। वहीं, मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए भले ही जलसंस्थान, नगर निगम और परिवहन विभाग ने अपनी जमीनें देने से एमडीडीए को मना कर दिया है, लेकिन राहत देने वाली बात यह है कि एमडीडीए की ओर से इंदिरा मार्केट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें दुकानें बनाने के साथ ही एक हजार 50 वाहनों के पार्किंग के लिए मल्टी पार्किंग का निर्माण भी कराया जा रहा है।


मल्टी स्टोरी पार्किंग को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया कर दिया गया है, लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से योजना को धरातल पर उतारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
- अजय माथुर, अधिशासी अभियंता, एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed