फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Reflective red sticker mandatory on two-wheelers

दुपहिया वाहनों में रिफ्लेक्टर लाल स्टीकर अनिवार्य

Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Reflective red sticker mandatory on two-wheelers
बाइक टैक्सी - फोटो : concept photo

सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़े को कम करने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने दुपहिया वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर युक्त लाल पट्टी स्टीकर अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


विभाग को उम्मीद है कि ऐसा करने से कुछ हद तक हादसों में लगाम लगेगी। बता दें कि विभाग ने कुछ दिन पहले ही बाइक पर पिछली सवारी के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया था। इसके बाद हेलमेट पर रिफ्लेक्टर युक्त लाल पट्टी अनिवार्य किया गया।
विज्ञापन


अब चार पहिया की तर्ज पर दुपहिया वाहनों पर भी रिफ्लेक्टर लाल पट्टी अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि रात के वक्त रोशनी पड़ने पर दूर से चमकने लगेगी। जिससे सामने या पीछे से आ रहे अन्य वाहनों को तुरंत पता चल सकेगा और वह सावधान होकर वाहन चला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि दुपहिया वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर पट्टी अनिवार्य कर दी गई है। वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी यह पट्टी लगवा सकता है। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed