फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reena Sindhu killed her husband in along with her lover Kotdwar Uttarakhand Crime News Husband Wife

Uttarakhand: झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझी, कोटद्वार में रीना सिंधु ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Sat, 21 Jun 2025 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Jun 2025 03:15 PM IST
सार

पुलिस ने पांचवें मील के पास मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा दी। संपत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग में रविंद्र की हत्या की गई। पति की हत्या कर शव फेंकने वाली दूसरी पत्नी रीना सिंधु और उसका प्रेमी बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Reena Sindhu killed her husband in along with her lover Kotdwar Uttarakhand Crime News Husband Wife
दोनों गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने पांचवें मील के समीप झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझा दी है। मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने संपत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि गत पांच जून को दुगड्डा चौकी क्षेत्र में पांचवें मील के समीप एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त रविंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली के रूप में हुई।

विज्ञापन


मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि उसके भाई रविंद्र का पत्नी आशा से मनमुटाव चल रहा था। वर्ष 2007 में उसका भाई हरिद्वार आकर रहने लगा। यहां उसका संपर्क रीना सिंधू नाम की एक लड़की से हो गया। वर्ष 2010-11 में दोनों ने विवाह कर लिया। दोनों में मनमुटाव होने पर आशंका जताई कि रीना ने ही पति की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीसीटीवी कैमरों की जांच
पुलिस ने प्रार्थनापत्र व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रीना सिंधू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार के आसपास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखाई दी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू निवासी सी-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, आज से आचार संहिता लागू

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पूछताछ में रीना सिंधू ने बताया कि मुरादाबाद स्थित मकान बेचने के मामले में उनमें झगड़ा होता था। परितोष कुमार फिजियोथेरेपी कराने उसके सेंटर में आता था। उसे उससे प्यार हो गया। उसने रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने फोन कर पति को परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाई। पारितोष ने फावड़े से रविंद्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव दुगड्ड़ा के पास सड़क से नीचे फेंककर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed