{"_id":"a29ac82d31fcccd7b696d818a1d6118e","slug":"red-win-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड ने दी सिक्योरिटी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड ने दी सिक्योरिटी को हराया
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Dec 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन सिंह मेमोरियल ओएनजीसी अंतरविभागीय फुटबाल प्रतियोगिता के खिलाब के लिए तेलभवन की रेड और ग्रीन टीमें आमने सामने होंगी। बृहस्पतिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
अंबेडकर ग्राउंड में खेला गया मैच
ओएनजीसी कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को अंबेडकर ग्राउंड में पहला सेमीफाइनल तेलभवन-रेड और सिक्योरिटी के बीच खेला गया। इसमें तेलभवन-रेड ने रोमांचक मैच में 3-2 से जीत दर्ज कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। तेलभवन-रेड के कमल नयन ने 2 और संजय भट्ट ने 1 गोल किया।
विज्ञापन
सिक्योरिटी के लिए सुरेश कुमार व बलवंत सिंह 1-1 गोल करने में सफल रहे। दूसरा सेमीफाइनल तेलभवन-ग्रीन और फ्रंटियर बेसिन के बीच खेला गया। इसमें तेलभवन-ग्रीन ने 4-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। तेलभवन-ग्रीन के सुशील बडोला ने 2, किशन कुमार व मनमोहन नेगी ने 1-1 गोल किए। फ्रंटियर बेसिन के लिए एकमात्र गोल देवेंद्र बिष्ट ने दागा।
विज्ञापन