फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Red-orange category industries have to develop green belt

Dehradun News: लाल-नारंगी श्रेणी के उद्योगों को विकसित करनी है हरित पट्टी

Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Red-orange category industries have to develop green belt
-राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पूछा हरित पट्टी मानकों पर सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सांसद नरेश बंसल ने शुक्रवार को राज्यसभा में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों के संबंध में सवाल पूछा। जवाब में केंद्रीय उद्योग मंत्री ने बताया कि लाल और नारंगी श्रेणी के उद्योगों को हरित पट्टी विकसित करनी अनिवार्य होती है।
बंसल ने पूछा कि क्या सरकार नए औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों के लिए अधिसूचित हरित पट्टी, वृक्षारोपण मानकों का ब्यौरा दे सकती है। इन मानकों को संशोधित करने का क्या तर्क है। मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने जवाब दिया कि मंत्रालय ने 29 अक्तूबर 2025 को एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी का क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। अब औद्योगिक क्षेत्रों में कम से कम 10 प्रतिशत क्षेत्र हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करना अनिवार्य है। लाल श्रेणी के उद्योगों को 15 प्रतिशत और नारंगी श्रेणी के उद्योगों को अपने परिसर में 10% हरित पट्टी विकसित करनी होगी।
विज्ञापन

संशोधित मानकों का आधार प्रदूषण की संभावना को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर आधारित है, जिससे औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed