फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment to 197 posts of SI in Police Department soon

उत्तराखंड पुलिस में जल्द भर्ती होंगे 197 दरोगा

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Recruitment to 197 posts of SI in Police Department soon
पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पुलिस ने सिपाहियों की भर्ती के बाद अब 197 दरोगाओं (एसआई) की भर्ती कराने की भी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। अब आयोग अपने कैलेंडर के हिसाब से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकेगा।
विज्ञापन

युवा लंबे समय से पुलिस में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों बेरोजगार युवाओं ने आंदोलन भी किया था। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी वह बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें नागरिक पुलिस के 65, इंटेलीजेंस के 43 और प्लाटून कमांडर पीएसी के 89 पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

इससे पहले सितंबर में पुलिस मुख्यालय की ओर से 1531 सिपाहियों की भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। हालांकि, अभी इसमें भर्ती की तिथि तय नहीं की गई है। माना जा रहा है कि अब आयोग दरोगा और सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द तिथि घोषित कर सकता है। यह तिथि चुनाव आचार संहिता से पहले ही घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed