फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment scam Black flags shown to Minister Premchand Congress workers detained Uttarakhand news

भर्ती घोटले को लेकर आक्रोश: मंत्री प्रेमचंद्र के काफिले को दिखाए काले झंडे, हिरासत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ता

Sat, 17 Sep 2022 06:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 06:33 PM IST
सार

वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल प्रधानमंत्री के जन्मदिन सहित कई सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने टिहरी पंहुचे थे। इस दौरान प्रदेश में भर्तियों में घोटालों को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Recruitment scam Black flags shown to Minister Premchand Congress workers detained Uttarakhand news
टिहरी में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने नई टिहरी पहुंचे वित्त, शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई जहां से करीब दो घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।

विज्ञापन

 
शनिवार को नई टिहरी पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराह्न करीब 3:15 बजे डायजर पहुंचकर ‘प्रेमचंद वापस जाओ’ के नारे लगाए। इसी दौरान वहां पुलिस भी पहुंच गई। मंत्री का काफिला तेजी से आगे बढ़ता देखकर प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मार्ग पर आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट से पहले जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने साइड से मंत्री के वाहन को आगे बढ़ाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें..Uttarakhand Assembly Recruitment: जांच के दायरे में हैं सभी नियुक्तियां, जल्द स्पीकर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंत्री अग्रवाल पर नियम विरुद्ध अपने चहेतों को बैकडोर से विधानसभा में नियुक्तियां देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर पुलिस शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, आशा रावत, नवीन सेमवाल, हरिओम भट्ट, नमन गुनसोला को वाहन में बैठाकर थाने ले गई जहां से दो घंटे बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में तनीषा रावत, अमन राणा, शुभम सहित कई शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed