{"_id":"687693675846b240f7031a39","slug":"recruitment-on-1556-posts-by-outsourced-in-uttarakhand-education-department-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मंत्री के निर्देश, शिक्षा विभाग में एक महीने के अंदर आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मंत्री के निर्देश, शिक्षा विभाग में एक महीने के अंदर आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती
Tue, 15 Jul 2025 11:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:16 PM IST
सार
समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभाग की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Chunav: निर्विरोध चुने गए 22,429 प्रत्याशी, जीत के प्रमाणपत्र मिलने शुरू
विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।