फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recruitment in army in uttarakhand

सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू

Wed, 26 Feb 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Feb 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
recruitment in army in uttarakhand

जवानों, आपमें जोश, जज्बा और देश की सेवा का जुनून है फौज से जुड़ जाइए। आगामी 4 से 10 मार्च तक जनपद चमोली के गौचर मेला मैदान में सेना कार्यालय लैंसडाउन की देखरेख में भर्ती आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के हजारों की संख्या में युवाओं के इस भर्ती रैली में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने भर्ती रैली के दौरान सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों पर होगी नजर
भर्ती के दौरान जलसंस्थान, लोनिवि, पुलिस, लोक निर्माण विभाग सहित एलआईयू के दल मुस्तैद रहेंगे। बाजार में ओवररेट से लेकर दलालों पर भी पैनी नजर रखने के लिए एलआईयू सहित पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

रैली का स्थान और तिथि

recruitment in army in uttarakhand

स्थान:  गौचर (चमोली) मेला मैदान
तिथि: 04 मार्च से 10 मार्च 2014


क‌िस ‌त‌िथ‌ि को क‌िसका नंबर

  • 04 मार्च- चमोली
  • 05 मार्च- पौड़ी गढ़वाल
  • 06 मार्च- रुद्रप्रयाग
  • 07 मार्च- उत्तरकाशी और टिहरी के अलावा

देहरादून और हरिद्वार जिले के सभी बाहरी इलाके जो सेना भर्ती कार्यालय से स्वीकृत हैं।


  • 08 मार्च- देहरादून और हरिद्वार
  • 09 मार्च- लेंस, मेडिकल और बौद्धिक स्तर टेस्ट
  • 10 मार्च- डाक्यूमेंटेशन

भर्ती के लिए जरूर ले आएं ये दस्तावेज

recruitment in army in uttarakhand

शै‌‌क्ष‌िक प्रमाणपत्र

  • 10 वीं का प्रमाण पत्र, जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो।
  • 10 व 12 वीं कक्षा की अंक सूची।

अन्य प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र।
  • विवाहित/अविवाहित प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास संबंधित प्रमाण पत्र।
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी से संबंधित प्रमाण पत्र।
  • राष्ट्रीय कैडर कोर (एनसीसी) प्रमाण पत्र (ए/बी/सी यदि हो) बटालियन कमांडर/ग्रुप कमांडर द्वारा हस्ताक्षरित।
  • सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक/युद्ध विधवा के पुत्र द्वारा आवेदन करने संबंधित होने का प्रमाण पत्र।
  • 25 फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज)


इस अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा

  • 1.6 किलोमीटर दौड़
  • बीम (चेन अप)।
  • 9 फीट डिच।
  • जिग जैग बैलेंस।
  • शारीरिक स्तरों पर मापतोल।
  • शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच।
  • चिकित्सा जांच।

अभ्य‌र्थ‌ियों के ल‌िए जरूरी शैक्षिक योग्यता

recruitment in army in uttarakhand

कैटगरी- सैनिक जी डी

शैक्षिक योग्यता:
मैट्रिक/एसएसएलसी/10वीं में 45 प्रतिशत अंक तथा हर विषय में 33 प्रतिशत अंक।
12 वीं उत्तीर्ण के लिए प्रतिशत की बाध्यता नहीं है।

आयु: साढ़े सत्रह साल से 21 वर्ष। (भर्ती की तिथि को)


कैटेगरी: सैनिक तकनीक/क्लर्क/एसकेटी

शैक्षिक योग्यता:
10+2 में अंग्रेजी और गणित विषय में 50 प्रतिशत अंक।
प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक।

आयु: साढ़े सत्रह साल से 23 वर्ष

कैटेगरी: सैनिक ट्रेड्समैन

शैक्षिक योग्यता:
सफाईवाला और मसालची के लिए न्यूनतम 8वीं पास।
कुक, धोबी, नाई, पेंटर, मैस स्टीवर्ड और दर्जी के लिए न्यूनतम 10 वीं पास।             

आयु: साढ़े सत्रह साल से 23 वर्ष।

ऐसी होंगी प्रशासनिक व विभागीय तैयारियां

1 से 10 मार्च तक गौचर मेला मैदान सेना के अधीन रहेगा।
जलसंस्थान पर्याप्त पानी मुहैया कराएगा इस दौरान दो पानी के टैंक भर्ती मैदान, दो हवाई पट्टी और एक बाजार में रहेगा।
बाजार में सभी दुकान और होटलों में रेट लिस्ट चस्पा रहेगी।
लोनिवि भर्ती मैदान में चारों तरफ बैरीकेट की व्यवस्था करेगा।
पुलिस पब्लिक एड्रस सिस्टम तैनात रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
लॉज, होटलों में ओवर रेट और भर्ती में दलालों पर अंकुश लगाने के लिए एलआईयू को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
भर्ती मैदान, हवाई पट्टी में नगर पंचायत बिजली व्यवस्था करेगी।

यहां ठहर सकते हैं आप

recruitment in army in uttarakhand

4 से 10 मार्च तक गौचर मेला मैदान में आयोजित सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवा एवं उनके साथ में आने वाले परिजन, गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस, सहारा लॉज, ताज पैलेस, कर्नल कुटीर लॉज, मोहनी लॉज, कनवासी लॉज, बिष्ट लॉज, रेन बसेरा, आंचल सहित नगरासू में भागीरथी लॉज, कमलेश लॉज, मोहनी लॉज, सृष्टि च्वाइस, विश्वनाथ रेस्टोरेंट, में ठहर सकते हैं।

इनका है कहना
सेना की भर्ती को सफल बनाने और उसमें शामिल होने वाले युवाओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापार संघ गौचर पूरी मदद करेगा। सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है।
-सुनील पंवार, अध्यक्ष, व्यापार संघ गौचर

सभी विभागों सहित नगर पंचायत और व्यापार संघ गौचर को भर्ती के दौरान व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के द्वारा भी तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। सेना को जो भी जरूरी आवश्यकताएं होंगी, वे मुहैया कराई जाएगी।
-कुश्म चौहान, एसडीएम कर्णप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed