फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment For Group c posts process will start soon in uttarakhand

समूह ‘ग’ पदों की भर्ती के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने दी हरी झंडी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 06 Oct 2019 12:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Recruitment For Group c posts process will start soon in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ‘ग’ के नए पदों की भर्ती के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। आयोग की भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता के दायरे में नहीं आएगी। जल्द ही चयन आयोग विभिन्न विभागों से मिले रिक्त पदों के भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर सकेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके तहत भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी। जिससे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


चयन आयोग ने तर्क दिया था कि भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर आचार संहिता लागू नहीं होती है। आयोग एक संवैधानिक संस्था है। जिससे पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दायरे से आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को बाहर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नई भर्ती प्रक्रिया की अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही चयन आयोग वन दरोगा के 316 और सहायक लेखाकार के 90 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।

वहीं, चयन आयोग ने जिन पदों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनमें चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संस्तुति संबंधित विभागों को भेज सकता है। लेकिन विभागों के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक रहेगी। 

राज्य निर्वाचन आयोग से नए पदों की भर्ती के लिए अनुमति मिल चुकी है। शीघ्र ही आयोग रिक्त पदों की विज्ञप्ति और कलेंडर जारी करेगा। आचार संहिता से आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed