{"_id":"ea365864e3ec39cbc8cd16fb5925c46b","slug":"recruited-sub-inspectors-medical-check-up-adjourned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा भर्ती में फंसा पेंच, स्वास्थ्य परीक्षण स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा भर्ती में फंसा पेंच, स्वास्थ्य परीक्षण स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 May 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप निरीक्षक की सीधी भर्ती में परीक्षा के बाद चयनित हुए अभ्यर्थियों के 21 मई को प्रस्तावित स्वास्थ्य परीक्षण को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 11 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में चयनित न किए जाने को दिए गए प्रत्यावेदन के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
14 मई को घोषित हुआ परिणाम
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रचलित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित कर दिया था। चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देहरादून की पुलिस लाइन में 21 मई को सुबह नौ बजे बुलाया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड SI भर्ती परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि की सूचना समाचार पत्रों और अन्य संचार माध्यमों से दे दी जाएगी।