फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recovery in the name of rape victim

रेप पीड़िता के नाम पर उत्तराखंड में हो रही वसूली

Sat, 15 Mar 2014 10:02 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 15 Mar 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
recovery in the name of rape victim

रेप पीड़िता की मदद के नाम पर हल्द्वानी में कई अकाउंट खोले गए हैं, लेकिन एक भी रुपया पीड़िता तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


ऐसे में उसके नाम पर अवैध वसूली की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी गोपनीय जांच में जुट गई है।

सीधे उसके परिजनों से संपर्क करें

recovery in the name of rape victim

लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर कोई पीड़िता की आर्थिक मदद करना चाहता है तो सीधे उसके परिजनों से संपर्क करे।

किसी और के हाथ में या किसी बैंक अकाउंट में रुपया जमा न करे। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ सूचनाओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से घर पहुंची पीड़ित बच्ची

recovery in the name of rape victim

शुक्रवार को रेप पीड़ित बच्ची की हालत सुधरने पर बरेली के राममूर्ति अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब वह परिजन की देखरेख में बरेली में ही रहेगी। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे हल्द्वानी लाया जाएगा। अभी उसका लगातार इलाज चलेगा।

आज दर्ज होंगे बयान
बच्ची की हालत में सुधार के बाद शनिवार को उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए सीओ लोकजीत सिंह पुलिस टीम के साथ बरेली जाएंगे।

वहां बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने की भूमिका बनाई जाएगी।

विज्ञापन

महिलाएं करेंगी पुलिस टीम को सम्मानित

recovery in the name of rape victim

महिला विकास एवं पर्यावरण प्रसार समिति की ओर से आरोपी इंतजार हुसैन को पकड़ने वाली पुलिस को सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष बबली वर्मा ने बताया कि इसके लिए एक बैठक शुक्रवार को काठगोदाम स्थित कार्यालय में की गई।

उन्होंने आरोपी को फांसी देने की भी मांग की। बैठक में नौशाद, सायरा बानो, मुमताज, बीरमति, शाहजहां, लक्ष्मी, सपना, विमला आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed