फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   record rainfall in dehradun

बारिश ने तोड़े कई रिकॉर्ड, दून में ‘बराबर’ हुए दिन-रात

Mon, 02 Mar 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
record rainfall in dehradun

सन् 2006 यानी पूरे नौ साल बाद दून में मार्च माह में इस तरह आसमान बरसा। राजधानी में 20 घंटे के भीतर 142 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 36 घंटे में इसका रिकॉर्ड 152 मिलीमीटर का रहा।

विज्ञापन


रविवार रात साढ़े 8 बजे से सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 71.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तक 71 मिलीमीटर। प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला कायम रहा। मुक्तेश्वर में बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई। राजधानी दून में बारिश का क्रम 36 घंटे बाद सोमवार शाम पांच बजे के आस-पास जाकर थमा। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम सौ, न्यूनतम 89 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फागुन में गिरती बारिश की झड़ी को देख लोग भी हैरत में दिखे। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डा. आनंद शर्मा के मुताबिक 2006 में भी मार्च में इस तरह बरसात हुई है। बरसात के इस सिलसिले से निजात मिलने की हालांकि अभी संभावना नहीं दिखती। राज्य मौसम केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। दून में भी बादल छाए रहने के आसार हैं। गरजन वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्थानों में यूं रहा 12 घंटे में वर्षा का माप

record rainfall in dehradun
स्थान-----------------------------------बारिश (मिलीमीटर में)
मसूरी-----------------------------------60.0
नैनीताल-----------------------------------59.5
पिथौरागढ़-----------------------------------23.6
टिहरी-----------------------------------58.1
उत्तरकाशी-----------------------------------41.5
अल्मोड़ा-----------------------------------14.4
चंपावत-----------------------------------46.0
जोशीमठ-----------------------------------22.6
मुक्तेश्वर-----------------------------------60.0
पंतनगर-----------------------------------13.2

दून में ‘बराबर’ हुए दिन-रात

record rainfall in dehradun

दून में दिन-रात ‘बराबर’ हो गए। सोमवार को जहां दिन का पारा 12.9 रिकॉर्ड हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान का माप 12.1 दर्ज किया गया। लगातार हुई बारिश ने पारे को लुढ़का दिया। उसमें 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा हालांकि 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो मंगलवार को दिन और रात के तापमान में खासा बदलाव संभावित है। दिन के पारे में तकरीबन छह डिग्री का उछाल आ सकता है। यह 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हो सकता है। वहीं, रात के पारे में लगभग तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
 
दिन में 12 से ऊपर, 13 से नीचे रहा पारा-
समय----------पारा (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह साढ़े 8 बजे-12.4
सुबह साढ़े 11 बजे-12.9
दोपहर ढाई बजे-12.6
शाम साढ़े 5 बजे-12.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed