फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reason of iit roorkee student suicide

डॉक्टर न बन पाने के 'सदमे' में था IIT रुड़की का छात्र

Fri, 14 Feb 2014 11:15 AM IST
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग/ अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 14 Feb 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
reason of iit roorkee student suicide

मात्र एक अंक की कमी आईआईटी रुड़की के छात्र तनाजीराव को मौत के दरवाजे पर ले आई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एक अंक की कमी से नासिक में प्रवेश नहीं मिला।

विज्ञापन


पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
विज्ञापन


किसान परिवार चार लाख रुपए डोनेशन देने के पक्ष में नहीं था। लिहाजा तनाजीराव को पुणे स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ाहमेशा से टॉपर रहे तनाजीराव एमटेक के लिए आईआईटी तक आ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

लेकिन इस एक अंक की कमी के चलते डॉक्टरी के सपने को पूरा नहीं कर पाने के गम ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा।

छह साल पहले का सपना पड़ा भारी

reason of iit roorkee student suicide

आईआईटी जैसे संस्थान में एमटेक की पढ़ाई करने के बावजूद तनाजीराव पर छह साल पूर्व का सपना भारी पड़ा और उसने मौत को गले लगाया।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

पिता के साथ पहुंचे मृतक के चचेरे भाई से की गई बातचीत और पुलिस को मिले सुसाइड नोट से साफ हो रहा है कि तनाजीराव को अभी भी डॉक्टर न बनने का मलाल था।

पढ़ें, गांव की तस्वीर बदलने चला आईटी इंजीनियर

चचेरे भाई ने बताया कि इस बात को लेकर वह अक्सर अफसोस जताता था। दरअसल, इंटरमीडिएट के बाद तनाजीराव ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए एंट्रेंस दिया था।

पिता के गले नहीं उतर रही आत्महत्या की बात

reason of iit roorkee student suicide

बेटे का शव लेने पहुंचे बदहवास पिता तनाजी पंडेरीनाथ बिरादर के गले आत्महत्या की बात नहीं उतर रही। उन्होंने कहा कि मैं किसान हूं। चादर से फंदा लगाकर फांसी कैसे लगाई जा सकती है।

पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

उन्होंने सिविल अस्पताल में मोर्चरी के बाहर आईआईटी के अधिकारियों को भी नसीहत दी। गहरे सदमे में पिता ने इतना ही कहा कि अब हमारा तो बेटा गया लेकिन आपके संस्थान से भी एक होनहार चला गया।

पढ़ें, रेल बजट: कुमाऊं को सौगात, गढ़वाल खाली हाथ

उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जांच करने के साथ ही छात्र के डीन से वार्ता कराने की भी गुजारिश की। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह, डीन वार्डन डॉ. इंद्रदीप, चीफ वार्डन डॉ. पार्थ राय, डीन अनुशासन डॉ. जीवानंदन मौजूद थे।

नौ की रात को की थी आखिरी बात

reason of iit roorkee student suicide

पिता ने नौ फरवरी की रात को अपने बेटे से आखिरी बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें पता भी नहीं था कि अब वह अपने बेटे से कभी बात भी नहीं कर पाएंगे।

पढ़ें, दूसरों की अंगुली थाम बदली आदिवासी महिलाओं की जिंदगी

उन्होंने बताया कि बात करते समय उनका बेटा किसी भी तनाव में नहीं था। बल्कि एक दिन पूर्व ही घर से उसके एकाउंट में पैसे भी भेजे थे।

सिविल अस्पताल से ले गए बेटे का शव
मृतक छात्र के पिता के साथ उसके परिवार के कुछ लोग भी आए थे। देर शाम करीब छह बजे सीधे अस्पताल पहुंचे।

पढ़ें, एक अप्रैल से उत्तराखंड में जांच और इलाज मिलेगा मुफ्त

जहां से औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को लेकर महाराष्ट्र के लातूर जिला स्थित अपने गांव लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed