फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reality of nari niketan dehradun

यहां नारी दर्द भरी चीख के साथ जीने को मजबूर है

Sat, 21 Dec 2013 11:00 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Dec 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
reality of nari niketan dehradun

नारी निकेतन और जिला शरणालय एवं प्रवेशालय (महिला) में संवासिनियों की जिंदगी दर्द भरी चीख बनकर रह गई है।

विज्ञापन


बिस्तर पर पाखाना-पेशाब
सर्दियों की रातें ठिठुरते, चीखते-चिल्लाते गुजरती हैं। बीमार संवासिनियां बिस्तर पर पाखाना-पेशाब में पड़ी रहती हैं। ऐसा नहीं कि अधिकारी इन हालात से अंजान हैं। सारी जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।

पढ़ें, पुलिस में भर्ती के नाम पर 'पुलिस' ने ही लगाया चूना
विज्ञापन


नारी निकेतन के संवासिनियों के गुनाहगारों में समाज कल्याण विभाग के साथ जिला प्रशासन भी है। निकेतन के प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार सिंह ने 10 दिसंबर को जाकर वहां के हालात देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ही रानी (26) और सूरजी (28) की मौत हुई है। रानी को एसडीएम देहरादून और सूरजी को एसडीएम विकासनगर के आदेश पर यहां लाया गया था। इन अधिकारियों ने दोनों को यहां छुड़वाने के बाद उनकी खैरियत नहीं ली।

सभी संवासिनियां मानसिक रोगी

नारी निकेतन कार्यवाहक अधीक्षिका भद्रा बिष्ट और संविदा की केयर टेकर कविता और रेवती के भरोसे चल रहा है। इस पर यहां हल्द्वानी से 23 और कोटद्वार से 17 संवासिनियां और भेज दी गईं जबकि उन दोनों जगहों पर नारी निकेतन हैं।

पढ़ें, यौन शोषणः 'डीजीपी और ममता बोहरा ने रची कहानी'


सिंह कहते हैं कि 90 संवासिनियों में 18 सामान्य थीं। हकीकत में लगभग सभी संवासिनियां मानसिक रोगी हैं, जो कुछ ठीक-ठाक आई थीं, माहौल से अवसाद ग्रस्त हो गईं। उनके शरीर और चेहरे नजर डालते ही नारी निकेतन की हकीकत परत-दर-परत उधड़ जाती है।

एनीमिया और कुपोषण ने संवासिनियों के चेहरों को जर्द और स्याह कर दिया है। जिस्म खाल और हड्डी भर है। मिजाज में चिड़चिड़ापन और व्यवहार पागलपन सा। केयर टेकर कहती हैं कि वे बिस्तर पर ही पाखाना-पेशाब कर देती हैं।

सारी रात चीख-पुकार
जाड़े में रजाई उठाकर फेंक देती हैं। सारी रात चीख-पुकार में जाती है। इन मरीजों की देखभाल के लिए निकेतन के पास एक नर्स तक नहीं है। स्थिति बहुत बिगड़ जाती तो अस्पताल लाया जाता है।

पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत

लोगों का कहना है कि समाज कल्याण विभाग और प्रशासन पैसे के कारण अगर संवासिनियों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा तो समाज सेवी संगठन कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed