फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Real or fake voice Vice recorder cases will be investigated in Kumaon Forensic Lab Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: अब जल्द पता चल जाएगा आवाज असली है या नकली, कुमाऊं फोरेंसिक लैब में होगी जांच शुरू

Mon, 15 May 2023 11:04 AM IST
रेनू सकलानी तुहिन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
तुहिन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 May 2023 11:04 AM IST
सार

कुमाऊं एफएसएल में यूनिट लग जाने से मंडल भर में आए वाइस रिकॉर्ड मामलों की जांच रिपोर्ट जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश होगी। जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सकेगा।

विज्ञापन
Real or fake voice Vice recorder cases will be investigated in Kumaon Forensic Lab Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

कुमाऊं फोरेंसिक लैब में जल्द ही अब वाइस रिकॉर्डर मामलों की जांच भी शुरू होगी। वाइस रिकॉर्डिंग से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच के लिए जल्द ही लैब में एक यूनिट लगाई जाएगी। इसके अलावा जांच करने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती भी होगी।

विज्ञापन


कोतवाली थानों में आए दिन धमकी देने और ब्लैकमेलिंग से संबंधित मामले आते हैं। इसके अलावा वीडियो साक्ष्य से संबंधित भी कई मामले आते हैं। मामलों की पुख्ता जांच के लिए न्यायालय के आदेश पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा जाता है। जहां जांच के बाद धमकी, ब्लैकमेलिंग और वीडियों में कैद हुए अपराधों की पुष्टि होती है।
विज्ञापन


कुमाऊं एफएसएल में यह सुविधा न होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अन्य प्रदेशों की लैब में भेजा जाता है। जिससे रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता है और तब तक मामला लटका रहता है। पिछले दिनों कुमाऊं एफएसएल के दौरे में एडीजी अमित सिंहा ने लैब में वाइस रिकॉर्डिंग यूनिट लगाने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने लैब के सयुंक्त निदेशक को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपकरणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की भर्ती भी होगी। कुमाऊं एफएसएल में यूनिट लग जाने से मंडल भर में आए वाइस रिकॉर्ड मामलों की जांच रिपोर्ट जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश होगी। जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल सकेगा।


ये भी पढ़ें...Historical: पेयजल निगम ने बनाया रिकॉर्ड, यमुना से 1.2 किमी ऊंचाई पर रात एक बजे मसूरी पहुंचा पीने का पानी

एडीजी ने लैब में वाइस रिकॉर्डर यूनिट लगवाने की बात की है। जल्द ही मुख्यालय को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद यूनिट का निर्माण कार्य शुरू होगा। - डॉ. दयाल शरण शर्मा, सयुंक्त निदेशक, कुमाऊं फोरेंसिक लैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed