'मोदी देश के पीएम हैं, कोई टिप्पणी नहीं करुंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। कोई टिप्पणी नहीं करुंगा, यह जरूर है भाजपा का भ्रम टूटा है। प्रदेश की जनता ने हमें नई ऊर्जा दी है।
हमें अब और मेहनत करनी होगी ताकि जनता भष्विय में लाल झंडी न दिखा दे। प्रदेश के साथ देश भर में कांग्रेस सिर्फ पांच साल मेहनत कर लेगी तो जो सपने भाजपा ने दिखाए हैं उसकी सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।
ऐसे में जो रिजल्ट अभी लोकसभा के आए हैं अगले चुनाव में इसके ठीक विपरीत होंगे। आज मिली जीत यह संकेत देती है, कि जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और जनता कांग्रेस को फिर से शक्ति देना चाहती है।
तब भी दून ने दिया था सुकून
कहते हैं इतिहास दोहराता है, कुछ ऐसा ही हुआ है कांग्रेस के साथ। एक बार फिर पहाड़ से ऐसी बयार बही है जो नीचे मैदान में टूट रही और राजनैतिक परिदृश्य में असहज कांग्रेस को राहत देगी।
1977 में इमरजेंसी के ठीक बाद हुए लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के साथ ही कांग्रेस कुछ-कुछ इसी हालत में पहुंची थी।
तब भी दून ने ही कांग्रेस को सुकून दिया था। बताते हैं लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद जब देहरादून में कैंट बोर्ड के चुनाव हुए तो बड़ी संख्या में कांग्रेस के सदस्य जीतकर आए जिसने उखड़ी कांग्रेस को संजीवनी प्रदान की।
बहुगुणा ने सिंगापुर से दी बधाई
हरीश रावत के चिर प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सिंगापुर से मुख्यमंत्री को टेलीफोन पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने इस जीत का श्रेय उन्हें भी दिया। प्रदेश की तीनों सीटें जीतने के बाद हरीश रावत का कद और खेमा जरूर बड़ा होगा। वहीं प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।
सुरेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस पार्टी को तीनों सीटों पर मिली जीत लोगों का पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कम समय में ही राज्य सरकार ने आम जनता के लिए ढेरों कल्याणकारी कदम उठाए हैं। उसी का परिणाम है कि कांग्रेस तीनों सीटों पर भारी बहुमत से जीती है। जनता का भाजपा के लिए भी एक करारा जवाब है, जो जनता को भ्रमित कर चुनाव लड़ रहे थे।
विकासपरक सोच में विश्वास
चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि जनता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व एवं विकासपरक सोच में पूर्ण विश्वास करती है। यह कहना था योगेन्द्र खंडूड़ी का जो प्रदेश कांग्रेस टॉस्क फोर्स के संयोजक हैं।
उनका मानना था इससे यह भी स्पष्ट है कि अल्प समय में उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को जनता ने समर्थन दिया है । जनता ने नरेन्द्र मोदी के झूठे वायदों एवं हवाई किलों को घ्वस्त कर दिया है।
उत्तराखंड ने संदेश दिया है कि कांग्रेस की विकास की ठोस रणनीति ही विकास और कल्याण कर सकती है ।
चुनाव नतीजों से न सिर्फ प्रदेश में कांग्र्रेस मजबूत हुई है बल्कि देश केअन्य राज्यों में होेने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ेगा। चुनाव नतीजों का असर महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो गुब्बारा फुलाया था उसकी हवा ढाई महीने में ही निकल गई है।