{"_id":"b5074e68291b4c245984ed2698a403f0","slug":"rawat-government-transfer-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत सरकार ने आईएएस अफसरों के कतर दिए 'पंख'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत सरकार ने आईएएस अफसरों के कतर दिए 'पंख'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने कुछ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बहुगुणा सरकार में काफी पावरफुल माने जाने वाले मीनाक्षी सुंदरम व ब्रजेश कुमार संत के पर कतर दिए गए है।
विज्ञापन
हरिद्वार से सचिवालय में भेजा
संत को हरिद्वार से सचिवालय में भेज दिया गया है। मिला जानकारी के मुताबिक ओवरवेट ब्यूरोक्रेट आर मीनाक्षी सुंदरम से सिडकुल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब वह केवल एमडीडीए के वीसी का काम ही देखेंगे।
विज्ञापन
सिडकुल के एमडी की जिम्मेदारी पुन: शैलेश बगोली को दी गई है। मीनाक्षी से पहले भी यह पद बगोली के पास ही था। बगोली के पास पुराने विभाग यथावत बने रहेंगे। उधर, हरिद्वार विकास प्राधिकरण के वीसी ब्रजेश कुमार संत को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
उरेडा के निदेशक को हटाया
उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति तो नहीं हुई, लेकिन फौरी तौर पर चार्ज हरिद्वार डीएम के पास ही रहेगा। संत को शासन में अपर सचिव सामान्य प्रशासन व समाज कल्याण बनाया गया है। उधर उरेडा के निदेशक पद से रंजीत सिन्हा को भी हटा दिया गया है।
वह अब अपर सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन, वाह्य सहायतित योजनाएं बनाया गया है। निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी अपर वाणिज्यिक कर आयुक्त आशीष जोशी को दी गई है। आशीष भी एक बार पहले उरेडा के निदेशक पद पर रह चुके है। शेष पदभार आशीष के पास यथावत रहेंगे।