{"_id":"e496517962fa176f2d38373a5e8f9748","slug":"rawat-did-not-change-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हुई बहुगुणा और रावत की पसंद एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हुई बहुगुणा और रावत की पसंद एक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Feb 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी वरिष्ठ नौकरशाह सुखबीर सिंह संधू पर ही भरोसा जताया। उन्होंने संधू को ही अपना प्रमुख सचिव बनाए रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के रूप में हरीश के पीएस रहे आईएएस मोहम्मद शाहिद भी प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड आ सकते है। मुख्य सचिव बदले जाने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
संधू को ही रखा प्रमुख सचिव
विजय बहुगुणा के बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम सचिवालय की कमान सुखबीर सिंह संधू को ही सौंपी है।
पढ़ें,रावत जी! सपनों का सौदागर नहीं बाजीगर बनना होगा
विज्ञापन
रविवार की सुबह आला अफसरों की बैठक में सीएम ने अपने प्रमुख सचिव के लिए संधू का नाम ही फाइनल किया। पिछले सात साल से वह लगातार मुख्यमंत्री सचिवालय में ही तैनात है।
तीन सीएम के साथ रहें हैं संधू
संधू इससे पहले बहुगुणा के प्रमुख सचिव व बीसी खंडूड़ी के सचिव रहने के साथ ही पांच साल पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के भी सचिव रहे है।
पढ़ें,‘लेटर बम’ नहीं, आदेश कीजिए सीएम साहब
गुजरात कैडर के 1997 बैच के आईएएस मोहम्मद शाहिद के भी प्रतिनियुक्ति पर आने की चर्चा है। शाहिद केंद्र में हरीश के पीएस थे। वह सचिव मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
इनकी भी चर्चा
उधर, मुख्य सचिव को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है। बदलाव के परिदृश्य में आलोक कुमार जैन व बीपी पांडे का नाम सामने आ रहा है।
पढ़ें,'हरीश रावत के लिए पार्टी से दगा नहीं करूंगा'
जैन 1979 बैच के आईएएस है और वह पहले भी मुख्य सचिव रह चुके हैं। 1983 बैच के आईएएस बीपी पांडे इस समय अपर मुख्य सचिव व एफआरडीसी की जिम्मेदारी संभाले हुए है।