फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raw house damaged in Sherpur village due to rain

बारिश से शेरपुर गांव में क्षतिग्रस्त हुआ कच्चा घर

Thu, 26 Aug 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Raw house damaged in Sherpur village due to rain
शेरपुर गांव में क्षतिग्रस्त हुआ घर। - फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर। बारिश के चलते विकासनगर तहसील अंतर्गत शेरपुर गांव में कच्चा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते पीड़ित परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शेरपुर गांव में करतार सिंह, अवतार सिंह, बलवंत और जगदीश सिंह का सामूहिक कच्चा घर है। जिसमें चार कमरें हैं। चारों भाइयों के पास एक एक कमरा है। बीती रात को बारिश के चलते दो कमरें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे पूरे घर को खतरा उत्पन्न हो गया है। गनीमत रही कि कमरों के क्षतिग्रस्त होने के दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता संजय भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद ही गरीब है। किसी तरह घर का खर्च चलाता है। अब घर के क्षतिग्रस्त होने से उनकी दुश्वारियां और भी बढ़ गई हैं। दो कमरों में परिवार के सभी सदस्य रह रहे हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल पंकज शर्मा का कहना है कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed