'पीएम बनते ही हरीश और नीतीश सरकार का होगा सफाया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर व्यंग कसा। प्रसाद ने कहा कि सोनिया व राहुल भी कहते हैं कि उनकी मोदी से टक्कर है, और हरीश भी यही कहते हैं।
यह कहने से पहले हरीश को अपनी सीआर (कैरेक्टर रोल) देखनी चाहिए। क्या वह सोनिया के समकक्ष नेता हैं? प्रसाद ने कहा कि भाजपा अपनी तरफ से पहल नहीं करेगी, लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद बिहार की नीतीश सरकार का सफाया हो जाएगा और उत्तराखंड सरकार को भी जाना पड़ेगा।
असम के दंगों के लिए उन्होंने वहां के कांग्रेसी मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और वहां से राज्य सभा सांसद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विफलता को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस के बारे में की भविष्यवाणी
भाजपा के चीफ कोआर्डिनेटर मीडिया रविशंकर प्रसाद यहां राजपुर रोड पर एक होटल में मीडिया से मुखाबित हुए। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
प्रसाद ने कहा कि इस बार कांग्रेस को 60-70 सीटें और एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलेगी। उन्होंने हरीश रावत पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी से टक्कर लेने की बात कह रहे हो और अपना वजूद दिखाई नहीं देता।
सोनिया व राहुल भी मोदी से टक्कर होने की बात कर रहे हैं। तो क्या हरीश, सोनिया से बड़े नेता हैं।
कांग्रेस सरकार में हो रहे असम दंगे
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि असम के दंगों में मोदी का हाथ है। वहां पर एक दशक से कांग्रेस के तरुण गोगोई सीएम है, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उसी राज्य से 14 साल से राज्यसभा सदस्य है। अपनी प्रशासनिक अक्षमता को दूसरे के मत्थे मढ़कर काम नहीं चलेगा।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस के पास उनका कोई जवाब नहीं है। अटल जब 1998 में पीएम बने तब देश की विकास दर 4.3 प्रतिशत थी। 2004 में यह दल 8.5 प्रतिशत हो गई थी। लेकिन आज यह विकास दर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार से नीतीश कुमार और उत्तराखंड में हरीश रावत खुद अपनी विदाई तय करेंगे।