{"_id":"571120224f1c1b74124a6ab8","slug":"ravindra-jugran-demand-inquiry-in-fly-over-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद हो फ्लाई ओवर का निर्माण: जुगरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद हो फ्लाई ओवर का निर्माण: जुगरान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर
- फोटो : Demo Pic
भाजपा सरकार में पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने कहा कि कोलकाता हादसे से सबक लेकर शहर में मानकों की अनदेखी कर बन रहे तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण कार्य की इंजीनियरिंग का विशेषज्ञों से स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही फ्लाई ओवर निर्माण पर कोई निर्णय लिया जाए। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जानी जरूरी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में डाल रखी है याचिका
शुक्रवार को त्यागी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जुगरान ने कहा कि शहर में पिछले तीन साल से तीन फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इन फ्लाई ओवर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले जुगरान ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
ब्लैक लिस्टेड कंपनी को बिना टेंडर काम देने, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय के लिए नियुक्त अफसर की भूमिका समेत फ्लाई ओवर निर्माण में हो रही तमाम अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराई जाए।
जुगरान ने कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार तीनों फ्लाई ओवरों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव बना रहे हैं। जल्दबाजी और मानकों को दरकिनार करने से कोलकाता जैसे हादसे की आशंका है। इस पर गंभीरता से निर्णय लिया जाना चाहिए। जुगरान जल्द ही इस मसले पर राज्यपाल से मिलेंगे।