फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rauthan Eleven and Zaika Eleven won the matches

Dehradun News: रौथाण इलेवन और जायका इलेवन ने जीते मुकाबले

Sat, 18 Jan 2025 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rauthan Eleven and Zaika Eleven won the matches
फोटो....
विज्ञापन

सेलाकुई। देवभूमि गढ़वाल समिति की ओर से सेलाकुई में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ समिति के अध्यक्ष सैन सिंह रावत ने किया। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच रौथाण इलेवन और राठ इलेवन के बीच खेला गया। रौथाण इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 168 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ इलेवन टीम 12 ओवर में 108 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच जायका इलेवन और देवभूमि के मध्य खेला गया। जायका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 124 रन बनाए। जिसके जवाब में देवभूमि की टीम 107 रन ही बना पाई। जायका इलेवन 18 रन से विजेता रही। इस मौके पर नंद किशोर कुकरेती, सुनील नेगी, दशरथ बिष्ट, जमन सिंह रावत, बिजेंद्र नेगी, अनूप रावत, भूपेंद्र चौहान, देव नेगी, जीत रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed