फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ration sent chief minister home

सीएम के 'घर' बना खाना, प्रशासन ने भेजा राशन

Sat, 30 Nov 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 30 Nov 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
ration sent chief minister home

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के गांव में राशन न मिलने की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। आनन-फानन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 27 कुंतल चावल भिजवाया गया।

विज्ञापन


शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
जिला प्रशासन की टीम ने मामले की जांच की। इसकी रिपोर्ट जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी। शुक्रवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन


आनन फानन में तहसीलदार अबरार हुसैन के नेतृत्व में एक टीम मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र बुघाणी रवाना की गई। टीम ने क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं और गल्ला विक्रेताओं से स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने बुघाणी, भैंसकोट, कोल्ठा, जलेथा गांवों में भी ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी ली।

27 कुंतल चावल भिजवा दिया
प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को ही क्षेत्र में 27 कुंतल चावल भिजवा दिया गया है। क्षेत्र के सभी गल्लों के स्टॉक की जांच करके रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। टीम में पटवारी विजय कुमार पटवाल, कानूनगो सुंदर सिंह आदि शामिल थे।

शुक्रवार को क्षेत्र में जाकर मामले की जांच की गई है। केवल बीपीएल श्रेणी का चावल तीन महीने से नहीं मिला है। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
- रजा अब्बास, एसडीएम श्रीनगर

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed