फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration Card Important Information About Ujjwala yojana

राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, नए नियम पर ध्यान दें वरना नहीं मिलेगा इस सरकारी योजना का लाभ

Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Ration Card Important Information About Ujjwala yojana
ration card

अगर आप राशनकार्ड रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग ही नहीं बल्कि जनपद का हर गरीब परिवार और राशनकार्ड धारक अब उज्ज्वला योजना का लाभ उठा सकेगा। सरकार ने उज्ज्वला योजना का विस्तार किया है।

विज्ञापन


हालांकि इसके अंतर्गत सरकार ने कई नए नियम भी लागू किए गए हैं। इन्हीं के आधार पर गरीबी की स्थिति का आकलन किया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अुनसूचित जाति, जनजाति, अंत्योदय राशनकार्ड धारक और वन गुर्जरों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र की ओर से एक मई 2016 को उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन

 

योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद को 97 हजार 536 गैस सिलिंडर वितरित करने का लक्ष्य दिया गया। अब तक उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 78 हजार 873 लोगों को लाभ दिया जा चुका है, लेकिन कई बार मांग के बाद भी योजना से अन्य पिछड़ा वर्ग वंचित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 बिंदुओं का घोषणा पत्र का भरकर जमा करना होगा।

अब सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए हर राशनकार्ड धारक व गरीब को उज्ज्वला योजना का लाभ देने की योजना बनाई है। इससे हरिद्वार जनपद के 3 लाख 95 हजार राशनकार्ड धारक योजना में शामिल हो जाएंगे, लेकिन राशनकार्ड धारक को उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए गरीबी की स्थिति दर्शाने वाले 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र का भरकर जमा करना होगा।

इसके बाद मुख्यालय स्तर पर इन बिंदुओं के उत्तर के आधार पर ही ओवदक का चयन उज्ज्वला योजना के लिए किया जाएगा और अपात्रों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। परिवार में किसी के नाम गैस सिलिंडर न हो उसे ही उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के नियमों के अनुरूप जिस परिवार की आय सालाना पांच लाख रुपये से अधिक है, उस परिवार को राशन कार्ड की सुविधा नहीं दी जाएगी।             

पांच किलो का गैस सिलिंडर भी ले सकेंगे            

परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण योजना के अंतर्गत बड़ा सिलिंडर लेने में अक्षम हैं, उनके लिए भी सरकार नई सौगात लेकर आई है। सूत्रों की मानें तो ऐसे परिवार जो बड़ा सिलिंडर रीफिल नहीं करा सकते, उन्हें पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडर दिए जाएंगे। ताकि वह आसानी से सिलिंडर रीफिल करा सकें।             
                
      
सरकार ने उज्ज्वला योजना का विस्तार किया है। इसके तहत अब हर राशनकार्ड धारक को सरकार की कल्याणकारी उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आधारकार्ड और राशन कार्ड होना अनिवर्य है।             
- राहुल शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed