{"_id":"5e03c56f8ebc3e87a3595001","slug":"rath-area-is-comprised-of-heritage-and-history-dehradun-news-drn33061962","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध ऐतहासक धरोहरों, इतहास को समेटे है राठ क्षेत्र , 19वां स्थापना दवस समारोह आयोजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध ऐतहासक धरोहरों, इतहास को समेटे है राठ क्षेत्र , 19वां स्थापना दवस समारोह आयोजत
विज्ञापन
राठ जन विकास समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मेधा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राठ जन विकास समिति की ओर से बुधवार को नगर निगम सभागार में 19वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जीएस रावत, एशियाड जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता जयदीप सिंह रावत को ‘राठ गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राठ क्षेत्र अपने आप में समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों और इतिहास को समेटे हुए हैं। पेशावर कांड के महानायक अमर शहीद वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी याद में पीठसैंण में ढाई करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्मारक का निर्माण किया जा चुका है। इसका उद्घाटन 23 अप्रैल 2020 में किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल होंगे। समारोह में समिति के कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दर्शन रावत और संचालन महासचिव कुलानंद घनशाला ने किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल जीएस नेगी, कन्हैयालाल पोखरियाल, शेखरानंद रतूड़ी, मेहरबान सिंह गुसाईं, पुरुषोत्तम ममगाईं, एमएन बनख्वाल, धन सिंह गुसाईं, रामप्रकाश खंकरियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, अशोक रावत, राजेंद्र सिंह रावत, मातबर सिंह कंडारी, राकेश मोहन खंकरियाल, महेश, दयाल सिंह चौहान, प्रेम सिंह कंडारी, दिनेश चंद्र, गोविंद सिंह रावत, कृपाल सिंह, भगवान सिंह नेगी, राकेश भट्ट, गोविंद सिंह, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
इन्हें किया सम्मानित
विकासखंड थैलीसैंण में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वाले शैलेंद्र सिंह, सुमित और दुर्गा और इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक पाने वाले शांति प्रकाश, आलोक नेगी और साक्षी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। विकासखंड पाबौ के मेधावी शिवांशु नौटियाल, अभिषेक गुंसाई, रोहित भंडारी, शालिनी, अजय भंडारी और अंकिता को नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
डॉ. भक्तदर्शन, पंथा दादा, टिंचरी माई की स्मृति में बनेेंगे स्मारक
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि छह बार सांसद रहे डॉ. भक्त दर्शन की स्मृति में मुुसेठी, डॉ. शिवानंद नौटियाल की स्मृति में बुआंखाल, टिंचरी माई की स्मृति में थैलीसैंण, पंथा दादा की स्मृति में सुमाड़ी, कार्टूनिस्ट भोलाराम तोमर की स्मृति में स्मारक बनाया जाएगा। इसके अलावा देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले शहीदों की याद में पूरे राज्य में स्मृति द्वार बनाए जाएंगे।
सरकार देगी डॉ. भक्त दर्शन के नाम से पुरस्कार
देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के पांच उत्कृष्ट प्रोफेसरों को प्रदेश सरकार ‘डॉ. भक्त दर्शन’ पुरस्कार से सम्मानित करेगी। चयनित प्रोफेसरों को एक लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य से पांच बार सांसद रहे चुके डॉ. भक्त दर्शन की स्मृति में शुरू किया जा रहा है।
राठ जन विकास समिति की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे इस पुरस्कार की जानकारी दी। बताया कि डॉ. भक्त दर्शन वर्ष 1952 से पांच बार सांसद रहे। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ ही वह खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने ‘डॉ. भक्त दर्शन’ पुरस्कार योजना शुरू कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि जयरीखाल डिग्री कॉलेज का नाम भी डॉ. भक्त दर्शन के नाम पर किया जाएगा।