फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rate list pasted on government and private ambulances: Rs 800 in normal fare for 15 km

सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस पर रेट लिस्ट चस्पा: 15 किमी तक सामान्य में देना होगा 800 रुपये, ज्यादा वसूला तो...

Sat, 27 Aug 2022 08:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 08:12 AM IST
सार

नगर क्षेत्र में इस समय तीन सरकारी और करीब 30 निजी एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। अक्सर देखने में आ रहा था कि कुछ एंबुलेंस चालक मरीजों से मनमाना किराया वसूल रहे थे।

विज्ञापन
Rate list pasted on government and private ambulances: Rs 800 in normal fare for 15 km
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआरटीओ प्रवर्तन ने नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस पर रेट लिस्ट चस्पा कर दी है। अब एंबुलेंस चालकों को इसी रेट लिस्ट के आधार पर भुगतान लेना होगा। सामान्य एंबुलेंस में मरीजों के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में 800 और एसी युक्त एंबुलेंस में 1200 रुपये किराया तय किया गया है। यदि कोई चालक तय किराये से ज्यादा पैसे लेता है तो शिकायत सीधे अधिकारियों की जा सकती है। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में इस समय तीन सरकारी और करीब 30 निजी एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। अक्सर देखने में आ रहा था कि कुछ एंबुलेंस चालक मरीजों से मनमाना किराया वसूल रहे थे। कई बार थोड़ी दूरी में भी एंबुलेंस चालकों की ओर से पांच हजार रुपये तक का किराया वसूले जाने की शिकायत अधिकारियों पर पहुंच रही थी। ऐसे में एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने शुक्रवार को सभी एंबुलेंस पर रेट लिस्ट चस्पा करवाई। 
विज्ञापन


तय किराये के अनुसार अब 15 किलोमीटर तक के दायरे में बिना एसी वाली एंबुलेंस का 800 रुपये, एसी वाली एंबुलेंस का 1200 रुपये और आईसीयू कॉर्डियाल एंबुलेंस में बिना नर्सिंग स्टाफ के साथ 3000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यदि मरीज के परिजन नर्सिंग स्टाफ के साथ एंबुलेंस ले जा रहे हैं तो यह किराया चार हजार रुपये हो जाएगा। इसी आईसीयू कॉर्डियाल एंबुलेंस में डॉक्टर के साथ 15 किलोमीटर का किराया छह हजार रुपये होगा। वहीं यदि मरीज 15 किलोमीटर से अधिक दूर जाता है तो नॉन एसी एंबुलेंस में प्रति किलोमीटर पर 18 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी वाली एंबुलेंस में प्रति किलोमीटर रेट बढ़कर 20 रुपये हो जाएगा। वहीं आईसीयू कॉर्डियाल एंबुलेंस में प्रति किलोमीटर का किराया 45 रुपये तय किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि कई बार एंबुलेंस चालक मरीज को तुरंत छोड़कर निकल जाते हैं और उन्हें कुछ देर रोकने पर वह ज्यादा चार्ज करते हैं। रेट लिस्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मरीज को छोड़ने के एक घंटे बाद तक कोई प्रतीक्षा भाड़ा नहीं लिया जाएगा। एक घंटे बाद नॉन एसी एंबुलेंस में प्रति घंटा प्रतीक्षा भाड़ा 200 रुपये और एसी युक्त एंबुलेंस में 250 रुपये है।
 

एंबुलेंस चालकों ने रेट लिस्ट को बताया गलत

एआरटीओ की ओर से एंबुलेंस पर जो रेट लिस्ट चस्पा की गई है उसे कुछ चालकों ने गलत बताया है। उनके अनुसार विभाग ने 15 किलोमीटर के दायरे में जो 800 और 1200 रुपये का किराया तय किया गया है वह बहुत ही ज्यादा है। लंबी दूरी का 18 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया कम है। कम दूरी पर कोई भी मरीज 400 से 500 रुपये ही देता है इससे अधिक नहीं देता है। अब रेट लिस्ट चस्पा होने पर कुछ एंबुलेंस चालक इससे कम किराया मरीजों से नहीं लेंगे। इससे मरीजों को दिक्कत होनी तय है।

चेकिंग में 62 वाहनों के काटे चालान
शुक्रवार को एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 62 वाहनों के चालान किए और चार वाहनों को सीज किया। इनमें से 50 वाहनों के चालान तेज गति पर वाहन चलाने पर किए गए। साथ ही चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में दो जुगाड़ वाहनों को सीज किया गया है। आगे भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed