{"_id":"6868fbc47aeec601890d3fa6","slug":"rashtrapati-niketan-dehradun-gates-opened-for-public-visit-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राष्ट्रपति निकेतन...आपका मन मोह लेगा गुलाब उद्यान व प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना, जानें और क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राष्ट्रपति निकेतन...आपका मन मोह लेगा गुलाब उद्यान व प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना, जानें और क्या है खास
Sat, 05 Jul 2025 05:29 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:29 PM IST
सार
राष्ट्रपति निकेतन के खुलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। तो लोगों का ये इंतजार खत्म हुआ। गुलाब उद्यान व प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना यहां आपका मन मोह लेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति निकेतन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन के द्वार जनता के भ्रमण के लिए खुलवाए। 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन के अंदर बहुत कुछ है, जो आपको आकर्षित कर लेगा। दून भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति के ठहरने के लिए बने आवास से लेकर गुलाब उद्यान व प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना आपको मोहित कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति निकेतन में प्रवेश करते ही स्वागत एक झरने से होता है। चारों तरफ फैले बागों में लगी लीची और पेड़ों पर लटकते आम पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
गुलाब-लिली के फूल, ऐतिहासिक अस्तबल, ओपन थियेटर, पार्क और पर्यटकों के लिए बना विशेष उपहार कक्ष जहां से आप अपने पसंद का उपहार लेकर राष्ट्रपति निकेतन की स्मृतियों को आजीवन के लिए यादगार बना सकते हैं। राष्ट्रपति निकेतन के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।