फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Rain Yamunotri highway closed Gangotri Badrinath and Char Dham Yatra disrupted

Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद

Sat, 05 Jul 2025 01:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Jul 2025 01:17 PM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकी सिलाई बैंड और बनास में तो आवाजाही शुरू हो गई है। लेकिन ओजरी में बहा 25 मीटर हिस्सा एनएच विभाग और प्रशासन के लिए मुसीबत बना हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain Yamunotri highway closed Gangotri Badrinath and Char Dham Yatra disrupted
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन और मलबा आने से प्रमुख हाईवे और ग्रामीण सड़कें लगातार बाधित हो रही हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। हालांकि शुक्रवार को बारिश से थोड़ी राहत रही।

विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर अभी भी आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है और यह पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि, सिलाई बैंड में यातायात शुरू करवा दिया गया है, लेकिन ओजरी से आगे वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। हालांकी वहां पर बैली ब्रिज निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। लेकिन उसमें अभी करीब एक सप्ताह का समय का लग सकता है, वहीं दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू है. लेकिन लगातार बारिश भी गंगोत्री हाईवे पर नेताला, पापड़गाड और बिशनपुर, हेलगूगाड में मुसीबत लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, गंगोत्री हाईवे पर भी परेशानी बनी हुई है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास सड़क का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही। गंगोत्री हाईवे दोपहर ढाई बजे के बाद ही खोला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात रहा बंद

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यह क्षेत्र पिछले एक साल से अधिक समय से भूस्खलन का नासूर बना हुआ है, जिससे स्थानीय होटल स्वामी आशीष डिमरी का परिवार भी प्रभावित हुआ है, जिन्होंने एनएचआईडीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एनएचआईडीसीएल प्रबंधक अंकित राणा ने बताया कि मलबा हटाया जा रहा है और मानसून के बाद सुरक्षा कार्य की योजना बनाई जाएगी।

अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति:

सिमली-ग्वालदम हाईवे पर हरमनी के पास भूस्खलन के कारण छह घंटे तक आवाजाही ठप रही, जिसे बीआरओ ने सुचारु किया।

देवाल-थराली सड़क नंदकेशरी में 11 घंटे बंद रही।

नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और मोरी ब्लॉक के अंतर्गत कई ग्रामीण सड़कें भी मलबा आने या धंसने से बंद हो गईं। कुछ सड़कों पर आवाजाही अभी भी बाधित है।

ये भी पढ़ें...Badrinath Highway:  उमट्टा में भूस्खलन का बढ़ रहा दायरा, हाईवे के लिए बना खतरा, निरीक्षण करेगी टीम

कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटर मार्ग भी आईटीआई के पास पुश्ता टूटने से तीन दिनों के लिए बंद रहेगा, जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed