1.10 मीटर लंबी दुर्लभ जंगली बिल्ली की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सीमांत क्षेत्र के सुरई के जंगल में वगुलिया गांव में मिली जंगली बिल्ली की पशु चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक ठंड लगने से यह बिल्ली बीमार पड़ गई थी। दावा किया जा रहा है कि यह करीब 1.10 मीटर लंबी, 430 सेमी ऊंची दुर्लभतम जंगली बिल्ली (रेस्टी स्पॉटेड) थी।
पूरनपुर रोड पर कच्चे रास्ते पर तेंदुए का बच्चा होने की खबर पर रेंजर कांडपाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन उन्होंने पाया कि यह दुर्लभतम प्रजाति में से एक रेस्टी स्पॉटेड (जंगली बिल्ली) थी। वनकर्मियों ने बिल्ली को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
टैक्सीडर्मी कराकर खाल सुरक्षित रखी जाएगी
रेंजर कांडपाल ने बताया कि वह ठंड लगने से बीमार हो गई थी। रेस्टी स्पॉटेड भाबर के जंगलों में देखी गई है। इनकी संख्या काफी कम है। इनकी उम्र दस साल होती है। पाईं गई बिल्ली की उम्र 8 से 9 साल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक अध्ययन के लिए रेस्टी स्पॉटेड को नैनीताल के वन्य प्राणी केंद्र ‘जू’ के निदेशक के पास वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भेज दिया गया है।
पूर्वी तराई वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि क्षेत्र में एक मीटर से भी लंबी पाई गई रेस्टी स्पॉटेड (जंगली बिल्ली) दुर्लभतम प्रजातियों में से एक है। भविष्य में इस प्रजाति को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न हो इसलिए इसका टैक्सीडर्मी कराकर इसकी खाल को सुरक्षित रखा जाएगा।