फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rare snow leopard spotted near Jhala in the Gangotri range Uttarkashi Uttarakhand news

Uttarkashi: गंगोत्री रेंज के समीप दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जमे नदी नाले

Wed, 28 Jan 2026 04:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jan 2026 04:47 PM IST
सार

गंगोत्री रेंज में झाला के समीप दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से नदी नाले जम गए हैं।

विज्ञापन
Rare snow leopard spotted near Jhala in the Gangotri range Uttarkashi Uttarakhand news
दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने से नदी नाले जम गए हैं। इसलिए दुर्लभ वन्यजीव 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री रेंज में हर्षिल घाटी के झाला गांव के समीप पहाड़ी पर दुर्लभ हिम तेंदुआ बर्फ के बीच घूमता हुआ दिखा।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है।

विज्ञापन

स्थानीय युवा धीरज रावत ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आवाजाही कम होने के कारण स्नो लेपर्ड बहुत देर तक झाला के आसपास घूमता रहा। उसके बाद वह उच्च हिमालयी क्षेत्र की ओर चला गया। गंगोत्री रेंज के रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने कहा कि दुर्लभ हिम तेंदुआ समुद्रतल से 3500 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर रहते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall: केदारनाथ धाम में जमी करीब पांच फीट बर्फ, तापमान -16 डिग्री, जवानों ने ऐसे साफ किया रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण दुर्लभ वन्यजीव भरल निचले इलाकों की ओर आते हैं। इसलिए कई बार हिम तेंदुआ भी इनके पीछे निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। क्योंकि भरल हिम तेंदुओं का मुख्य भोजन होता है। करीब चार वर्ष पूर्व भी झाला के समीप हिम तेंदुआ का एक बच्चा दिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed