फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rare marriage story of lovers

बारात लाया कोई और, दुल्हन ले गया कोई दूसरा, पढ़िए आज की सबसे दिलचस्प खबर

Wed, 08 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 08 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
rare marriage story of lovers
प्रेमी के संग निकाह करने की जिद पर अड़ गई

घर पर बारात लेकर कोई और आया और दुल्हन को कोई और ब्याह कर ले गया। जी हां अमर उजाला आपको आज की सबसे दिलचस्प खबर बताने जा रहा है।

विज्ञापन


हरिद्वार के लक्सर में घर की चौखट पर बारात पहुंचने से पहले ही दुल्हन बनने जा रही युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जानकारी होने पर परिजनों के पैरों के तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


कई घंटे की तलाश के बाद परिजनों ने युवती को ढूंढ लिया तो युवती प्रेमी के संग निकाह करने की जिद पर अड़ गई।

आखिरकार युवती की जिद के आगे परिजनों ने घुटने टेक दिए और बाद में ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में युवती का उसके प्रेमी के संग निकाह कर दिया गया उसके बाद वह अपने घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से था प्रेम प्रसंग

rare marriage story of lovers
दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी धीरे-धीरे ग्रामीणों को भी थी
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का अपनी ही बिरादरी के एक युवक से पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी धीरे-धीरे ग्रामीणों को भी लग गई।

जब प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का पता परिजनों को लगा तो गांव में संभ्रांत लोगों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में यह तय हुआ कि आज के बाद युवक व युवती आपस में नहीं मिलेंगे, तथा इतना ही नहीं पंचायत में यह भी तय हुआ की शादी में जितना भी खर्च आएगा उसका तमाम खर्च प्रेमी युवक के परिजनों द्वारा दिया जाएगा।

पंचायत होने के बाद युवती के परिजनों द्वारा युवती का रिश्ता दिल्ली में एक युवक के साथ तय कर दिया गया।
 

घर की दहलीज को लांघ प्रेमी संग हुई फरार

rare marriage story of lovers
जंगल की आग की तरह फैल गई खबर - फोटो : demo
बताया जाता है कि तय तिथि के मुताबिक सोमवार को युवती की दिल्ली से बारात आनी थी लेकिन इसी बीच बारात के युवती की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही युवती प्रेमी के साथ अपने घर की दहलीज को लांघ गई और प्रेमी संग फरार हो गई।

युवती के फरार हो जाने की जानकारी जब उनके परिजनों को लगी उनके पैरों तले जमीन खिसक गई धीरे धीरे गांव में यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, और परिजनों व ग्रामीणों ने कई घंटे ढूंढा तो युवती को रुड़की मेन बाजार से शॉपिंग मॉल से सामान खरीदते हुए तलाश लिया।

इसी बीच दिल्ली से भी बारात युवती की दहलीज पर पहुंच गई। लेकिन युवती ने प्रेमी युवक के साथ ही उसका निकाह किए जाने की बात रख दी।
 

आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय

rare marriage story of lovers
marriage - फोटो : google
इसी बीच दिल्ली से आये बारातियो में से कुछ बाराती युवती के समक्ष पहुंचे तथा उन्होंने उनकी इज्जत का वास्ता देते हुए उनके बेटे के साथ निकाह किए जाने की बात रखी।

लेकिन युवती ने दिल्ली वाले युवक से निकाह किए जाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में युवती की जिद के आगे परिजनों व बारातियों ने घुटने टेक दिए और बाद में बिरादरी के संभ्रात लोगों की मौजूदगी में युवती का उसके प्रेमी के संग निकाह करा दिया गया।

इसके बाद दिल्ली से आई युवती की बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। यह खबर दिनभर लक्सर आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed