फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rare bristled grass bird

खुशखबरी! उत्तराखंड में दिखी दुर्लभ चिरैया

Thu, 14 Aug 2014 02:10 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 14 Aug 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
rare bristled grass bird

पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। हरिद्वार के पास झिलमिल झील (कंजरवेशन रिजर्व) में गाना गाते हुए दुर्लभ और संकटग्रस्त ब्रिस्टल्ड ग्रास बर्ड रिपोर्ट हुई है। मुख्य वन संरक्षक इंटेलीजेंस एवं पक्षी विशेषज्ञ ने इसे देखे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


संकटग्रस्त है यह प्रजाति
ब्रिस्टल्ड ग्रास बर्ड दलदल और ऊंची घास वाले इलाके में पाई जाती है। यह बहुत मुश्किल से ही दिखाई देती है।

बीते सालों में इसकी संख्या में कमी आई है, जिस कारण इसे संकटग्रस्त करार दिया गया है। सालों बाद यह पक्षी प्रदेश में दूसरी बार रिपोर्ट हुई है।

गाने जैसी होती है इसकी आवाज
मुख्य वन संरक्षक इंटेलीजेंस धनंजय मोहन हाल में अध्ययन और निरीक्षण के लिए झिलमिल झील गए थे। सीसीएफ धनंजय मोहन कहते हैं कि यहां ब्रिस्टेल्ड ग्रास बर्ड की खूबी आवाज उन्होंने सुनी, जो गाने जैसा अहसास देती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त ही इस पक्षी का प्रजननकाल होता है, जब आवाज सुनाई देने के साथ उसके दिखने की संभावना ज्यादा होती है।

कार्बेट में दिखी थी सालों पहले
इससे पहले प्रदेश में सालों पहले केवल एक बार यह बर्ड कार्बेट पार्क में रिपोर्ट हुई थी। विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने ढिकाला के पास पक्षी को पहली बार देखा था। यह पक्षी नमी, दलदली और ऊंची घास वाले इलाके में ही पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिलमिल झील का एरिया- 37.8 स्क्वायर किमी है।
झील में ऊंची घास वाले में स्ट्रेएटड ग्रास बर्ड, स्ट्रेक्टड वीवर, सिनेमोन बिर्ट्रन आदि पक्षी समेत स्वैम्प डियर मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed