रेप किया, सॉरी बोला और मामला रफा-दफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक बलात्कारी को ऐसी सजा मिली जिससे बलात्कारियों के हौसले निश्चित ही बुलंद हो जाएंगे।
रविवार को हुई इस घटना में एक शादी समारोह में आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले को पंचायत ने आरोपी से माफी मंगवाकर निपटा दिया।
यही नहीं शिकायत मिलने के बाद गांव में गई पुलिस का कहना है कि उसे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
अपने परिजनों के साथ आई थी किशोरी
घाड़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात सहारनपुर के एक गांव से दस वर्षीय किशोरी विवाह समारोह में अपने परिजनों के साथ आई थी।
गांव के एक युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई तो वहां हंगामा हो गया।
आरोपी युवक को भी पकड़ लिया, लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचाने की बात हुई तो गांव के कुछ लोग सक्रिय हो गए।
इज्जत की दुहाई दे रफा-दफा किया मामला
उन्होंने इसे गांव और रिश्तेदारी की इज्जत का मामला बताकर आपस में निपटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रात में पंचायत बुलाई गई और आरोपी से लड़की के घरवालों से माफी मंगवाकर मामला रफा-दफा करवा दिया।
इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। दिनभर पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा रही। जबकि बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।