जानवर चराने की गई आठ साल की बच्ची से जंगल में रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सीमा से लगे नैनीताल जिले के मौना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
मासूम बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सोमवार को अल्मोड़ा अस्पताल लाए। उसका महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि इस मामले में संबंधित राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन राजस्व पुलिस के हड़ताल पर होने से कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बहन और भाई के साथ जानवरों को चराने गई थी जंगल
पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार को उनकी आठ साल की बेटी अपनी छोटी बहन और भाई के साथ जानवरों को चराने जंगल गई थी।
दिन में करीब 12 बजे 18 वर्षीय मुकेश कुमार ने आठ साल की बालिका को झाड़ियों में घसीट लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया।
मासूम बच्ची के साथ गए 12 वर्षीय भाई और छह साल की छोटी बहिन ने इसका विरोध किया। आरोप है कि दुराचारी युवक ने पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले।
इससे घबराए बड़े भाई और छोटी बहिन कुछ ऊंचाई पर चढ़ गए और उन्होंने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
राजस्व अथवा रेगुलर पुलिस को ही सौंपी जाएगी रिपोर्ट
पीड़िता की मां घटना स्थल पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना की लिखित सूचना शनिवार को ही संबंधित राजस्व उप निरीक्षक को दे दी गई थी, लेकिन राजस्व पुलिस के हड़ताल पर चले जाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि रविवार को बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन दूरस्थ इलाका होने के कारण परिजन सोमवार को पीड़िता को लेकर अल्मोड़ा महिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि रिपोर्ट राजस्व अथवा रेगुलर पुलिस को ही सौंपी जाएगी।