{"_id":"5b84218c42c79246764174a5","slug":"rape-with-lucknow-girl-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: देह व्यापार में धकेलने के लिए लाई गई युवती संग लॉज में दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: देह व्यापार में धकेलने के लिए लाई गई युवती संग लॉज में दुराचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की किशोरी से रुड़की के एक लॉज में दुराचार का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लॉज से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ दुराचार और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, लॉज मालिक और असिस्टेंट मैनेजर समेत एक अन्य के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार रोड पर कुछ लोगों ने एक लॉज लीज पर लिया है। रविवार रात एक किशोरी को लॉज में लाया गया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को देह व्यापार में धकेलने के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लॉज में छापा मारकर किशोरी को एक कमरे से बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से लॉज के असिस्टेंट मैनेजर महेश और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित किशोरी और दोनों आरोपियों को पुलिस कोतवाली लेकर पहुंची और पूछताछ की। अधीनस्थों ने मामले की जानकारी एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को दी। इस पर एसएसपी रात में ही सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पीड़िता के बयान लिए।
विज्ञापन
साथ ही दोनों आरोपियों से भी पूछताछ की। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने खुद लखनऊ निवासी बताया है। मैनेजर महेश और शाहरुख भी लखनऊ के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि किशोरी को देह व्यापार में धकेलने के लिए रुड़की बुलाया गया था। मामले में एक आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुराचार और पोक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सुनील, महेश और रणबीर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि फरार सुनील और रणवीर की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने बताया कि किशोरी के परिजनों को भी मामले की सूचना दी गई है।