फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape case against officer

यौन शोषणः गिरफ्तारी से बच जाएंगे जोशी?

Thu, 28 Nov 2013 09:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Nov 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
rape case against officer

यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव जेपी जोशी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लेने की तैयारी में है। जोशी ने अपने परिचितों के जरिए नैनीताल हाईकोर्ट के कुछ अधिवक्ताओं से संपर्क साधा है। सूत्रों का कहना है कि संभवत: आरोपी की ओर से जल्द ही अदालत में इसकी अर्जी दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन


जांच की गति से पुलिस पर जबर्दस्त दबाव साफ झलक रहा है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जोशी को गिरफ्तारी से बचाने की कोशिश में है। गिरफ्तारी में जितनी देर होगी जोशी को इसका फायदा पहुंचेगा। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार
पुलिस तर्क दे रही है कि जब तक पीड़िता के बयान नहीं हो जाते गिरफ्तारी करने में अड़चन है। उधर वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस राघव के मुताबिक, अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज होना गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त आधार है। ऐसे मामलों में गिरफ्तारी में देरी होने से गवाहों को तोड़ने, सबूतों को नष्ट करने और जोड़तोड़ की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शासन का बड़ा अधिकारी है, ऐसे में इसकी संभावनाएं ज्यादा हैं। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि इससे जुड़े दोनों मामले पुलिस मुख्यालय के सुपरविजन में हैं। ऐसे में किसी भी तरह की मदद जिला पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।


कई नंबरों से की गई युवती को कॉल

एसटीएफ मुकदमे से जुड़े लोगों के मोबाइल डिटेल खंगालने में ही जुटी हुई है। एसटीएफ ने ऐसे नंबरों की सूची तैयार की जिनसे पीड़िता युवती के नंबर पर कॉल की गई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जोशी ने कई नंबरों से युवती के मोबाइल पर कॉल की थी। एसटीएफ इन नंबरों का ब्लैकमेलिंग के आरोपियों के मोबाइल नंबरों से भी मिलान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed