{"_id":"d888af3eaa67b9c3b70b3f93b71af97e","slug":"rape-accused-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का प्रयास किया, पंचायत ने माफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप का प्रयास किया, पंचायत ने माफ किया
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 15 Nov 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लक्सर में एक युवती से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी को पंचायत ने माफ कर दिया। यही नहीं परिजनों द्वारा माफी मांगने के बाद पुलिस हिरासत से उसे छुड़वा लिया गया। पुलिस ने समाज सुधार पट्टे की सजा देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में सहमति होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लक्सर क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले शौच के लिए जंगल गई युवती के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में सुलह
बाद में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश हो रही थी। शुक्रवार सुबह हुई पंचायत में आरोपी युवक के परिजनों द्वारा माफी मांगने पर पीड़ित पक्ष भी कार्रवाई न करने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
प्रधान पति और पूर्व प्रधान दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आए। पुलिस को लिखित में सुलहनामा दिया गया। पुलिस ने अपने स्तर से सुधार पट्टे की सजा देकर आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर कार्रवाई से इनकार कर दिया है। इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।