{"_id":"3b8f41e1b6aa9ddd80ad3df7c55ccdc1","slug":"ranker-exam-result-declared-279-become-sub-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकर परीक्षा का परिणाम घोषित, 279 बने दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंकर परीक्षा का परिणाम घोषित, 279 बने दारोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक रैंकर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कुल 304 पदों के लिए हुई परीक्षा में 279 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। दारोगा के 25 पदों के परीक्षा परिणाम को हाईकोर्ट के अगले आदेश तक रोका गया है। इन पदों पर आईआरबी और पीएसी की दावेदारी को लेकर विवाद है। दारोगा बने अभ्यर्थियों का नौ जनवरी से पीटीसी मुरादाबाद में प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू से मंथन करने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद दारोगा रैंकर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
279 चयनित अभ्यर्थियों की सूची उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट पर डाउनलोड की गई है। इनमें से 271 का चयन सिविल पुलिस और आठ का चयन स्थानीय अभिसूचना इकाई के लिए किया गया है। एडीजी राम सिंह मीणा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का छह माह का प्रशिक्षण नौ जनवरी से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
मिठाई बांटकर जताई खुशी
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों और उनके शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। काफी समय से मामला हाईकोर्ट में उलझा था। साल 2014 में रैंकर परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। फरवरी 2015 में रैंकर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाईकोर्ट में सात याचिका दायर की गई थी। इस कारण दारोगा बनने का ख्वाब देखने वाले टेंशन में थे। परिणाम परिणाम घोषित हुआ तो चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।
25 पदों का परीक्षा परिणाम रोका
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पीएसी और आईआरबी के 25 कर्मियों का परिणाम फिलहाल रोका गया है। हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के बाद इस संबंध में कोई कार्रवाई की जाएगी।
-बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक।