फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji Trophy: Uttarakhand bowler Swapnil took four wickets

रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड के गेंदबाज स्वप्निल ने झटके चार विकेट

Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Uttarakhand bowler Swapnil took four wickets
रणजी ट्राफी टूर्नामेंट में उत्तराखंड और ओडिशा के बीच शुरू हुए मैच में पहले दिन उत्तराखंड के गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 213 रनों पर रोक दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार से उत्तराखंड और ओडिशा के बीच मुकाबला खेला गया। पहले खेलने उतरी ओडिशा की टीम ने 76.1 ओवर में 213 रनों पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। ओडिशा के लिए कार्तिक ने 48, बिपलब ने 46, अभिषेक राउत ने 32 व राजेश ने 21 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए स्वप्निल सिंह ने चार, मयंक मिश्रा ने तीन, दीपक धपोला ने दो और आकाश मधवाल ने एक विकेट झटका। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने अपनी उछाल व स्विंग से ओडिशा के खिलाड़ियों को परेशान किया।
विज्ञापन

पहले दिन ही अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी उत्तराखंड ने चार ओवर में बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं। जीवनजोत सिंह 4 व प्रियांशु खंडूडी बिना खाता खोले क्रीज पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed