फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji Trophy : CAU announced the 16 member team of Uttarakhand

Ranji Trophy: सीएयू ने की उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा, जीवनजोत सिंह बने कप्तान, पढ़ें शेड्यूल

Sat, 10 Dec 2022 12:46 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Dec 2022 12:46 AM IST
सार

Ranji Trophy Match News: टीम की कमान जीवनजोत सिंह को सौंपी गई है। कोच मनीष झा के निर्देशन में चयनित टीम 13 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला नागालैंड के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
Ranji Trophy : CAU announced the 16 member team of Uttarakhand
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने बीसीसीआई के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान जीवनजोत सिंह को सौंपी गई है। जबकि दीक्षांशु नगी को उप कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


कोच मनीष झा के निर्देशन में चयनित टीम 13 दिसंबर को अपना पहला मुकाबला नागालैंड के खिलाफ खेलेगी। सीएयू के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए सीएयू सीनियर पुरुष टीम का चयन कर लिया गया है। ट्रॉफी के चार मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


ये हैं टीम में शामिल
जीवनजोत सिंह (कप्तान), दीक्षांशु नगी (उप कप्तान), अवनीष सुधा, प्रियांशु खंडूड़ी, कुणाल चंदेला, आदित्य तारे, स्वप्निल सिंह, अखिल सिंह रावत, आर्यन शर्मा, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, दीपक धपोला, आकाश मधवाल, राजन कुमार, अभय नेगी व अग्रिम तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों पर होंगे मैच

  • 13 दिसंबर को नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड बनाम उत्तराखंड
  • 20 दिसंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में उत्तराखंड बनाम ओडिशा
  • 27 दिसंबर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में उत्तराखंड बनाम हिमाचल
  • 03 जनवरी को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में उत्तराखंड बनाम बंगाल
  • 10 जनवरी को ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखंड 
  • 17 जनवरी को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में उत्तराखंड बनाम बड़ोदरा
  • 24 जनवरी को चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहिल में हरियाणा बनाम उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed