फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Range Karan Singh Nagnyal honored 20 policemen involved

Dehradun News: आईजी ने किया मुठभेड़ में शामिल 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित

Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Range Karan Singh Nagnyal honored 20 policemen involved
I- क्लेमेंटटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे आईजी गढ़वाल रेंजI
विज्ञापन




आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शामिल 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। आईजी शनिवार को क्लेमेंटटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रागार में शस्त्रों के रखरखाव संबंधी दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने थाने में अत्याधुनिक बैरक का भी उद्घाटन किया।



निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी आईजी ने देखा। इसमें सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी हासिल की गई। उन्होंने मालखान के निरीक्षण के दौरान एसओ लंबित पड़े मालों के संबंध में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन प्रत्येक कर्मचारी को शस्त्र प्रशिक्षण अवश्य कराया जाए। थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान छह माह से लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी आईजी ने दिए।
विज्ञापन




थाना कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस के संबंध में उन्होंने विशेष दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को भी आईजी ने कहा। कार्यक्रम के अंत में पिछले दिनों आशारोड़ी में मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। इनमें एसओजी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह, एसआई लोकेंद्र बहुगुणा, सिपाही विपिन राणा, एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल, एसआई अमरीश रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed