रामपुर तिराहा कांड बरसी: सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे मुजफ्फनगर, राज्य आंदोलनकारियों के लिए की ये घोषणा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य आंदोलन के रामपुर तिराहा कांड बरसी पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फनगर शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों और राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएगी। जनता, सरकार के भाव को समझे।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा मुफ्त उपचार
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाने, उद्योग धंधों में राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने व विभिन्न विभागों में सेवारत राज्य आंदोलनकारियों को हटाए जाने सम्बंधी मामले में ठोस पैरवी करना शामिल रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं, जिनके सर्वोच्च बलिदान की वजह से हमें अलग राज्य मिला है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी व मुजफ्फरनगर में लाखों आंदोलनकारियों ने भाग लिया, जिसमें से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कहा कि 1 सितम्बर 2021 को घोषणा की गई थी कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी, उसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
रामपुर तिराहा कांड: गिरती लाशें, लहूलुहान लोग... आंदोलनकारी बोले- वो रात याद कर बैठ जाता है दिल
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद, भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुजफ्फरनगर के विधायक प्रमोद उडवाल, राजेंद्र अंथवाल, प. महावीर शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
विस अध्यक्ष ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रामपुर तिराहा कांड की 27वीं बरसी पर राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। रामपुर तिराहा कांड की बरसी की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा।
उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिससे हम राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर सकें। प्रदेश सरकार भी राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।