फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rampur Tiraha firing case 26 years: chief minster trivendra singh rawat apy tribute to martyr agitators

रामपुर तिराहा कांड की बरसी: मुख्यमंत्री ने अर्पित की रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, किया आंदोलनकारियों की शहादत को सलाम

Fri, 02 Oct 2020 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Oct 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha firing case 26 years: chief minster trivendra singh rawat apy tribute to martyr agitators
आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान को याद किया - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी पर आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर आंदोलनकारियों की शहादत को सलाम किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। अमर शहीदों की कुर्बानियों को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में शहीद स्मारक पर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किये।
विज्ञापन


राज्य निर्माण के लिए बलिदान देने वाले आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आन्दोलनकारियों के सपनों के उत्तराखण्ड की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आज के दिन को अनेक रूपों में मनाते हैं। देश की आजादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह के के सिद्धान्त पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का उद्घोष कर देश के सैन्य शक्ति को प्राथमिकता देने वाले और किसानों की मजबूती के लिए कार्य करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है।

उन्होंने जय किसान के उद्घोष से देश को खाद्यान्न के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के निर्णय लिया। कहा कि उत्तराखण्ड एवं तत्कालीन उत्तर प्रदेश के इतिहास में आज के दिन को एक काले धब्बे के रूप में भी हम लोग देखते हैं।

अनेक नौजवान हुए शहीद

रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारियों पर आमानवीय अत्याचार हुआ, अनेक नौजवान शहीद हुए। यहां के स्थानीय लोगों ने इन नौजवानों के सम्मान और सुरक्षा के लिए जिस तरह योगदान दिया, उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े संघर्ष के बाद बना। राज्य के निर्माण में सभी वर्गों के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण करवाया। जब उत्तराखण्ड राज्य बना उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। आज राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उत्तराखण्ड की प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, इन्फ्रास्टक्चर में तेजी से वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड सीमान्त प्रदेश है, जिसकी लगभग पौने छः सौ किलोमीटर की अन्तरराष्ट्रीय सीमाएं हैं। उत्तराखण्ड के सामरिक महत्व एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए लालकृष्ण आडवानी ने भी उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने की मांग की थी। आज हम चीन की सीमा तक सड़क पहुंचा चुके हैं।


मुख्यमंत्री इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किये। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक बंशीधर भगत, विधायक हरबंस कपूर, प्रदीप बत्रा,  मुजफ्रनगर के विधायक प्रमोद उडवाल, मेयर रूड़की गौरव गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed