फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev yoga syllabus will teach in school.

पूरे देश में लागू होगा रामदेव का योग पाठ्यक्रम!

Tue, 20 Jan 2015 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 20 Jan 2015 07:37 AM IST
विज्ञापन
ramdev yoga syllabus will teach in school.

सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो पतंजलि योगपीठ द्वारा तैयार किया जा रहा योग पाठ्यक्रम पूरे देश में एक साथ लागू होगा। हरियाणा के बाद अब भाजपा शासित अन्य राज्यों से भी पाठ्यक्रम की मांग आ रही है। जबकि छत्तीसगढ़ और सिक्किम में यह पाठ्यक्रम पहले से चल रहा है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में योगाचार्यों के एक मंडल ने दो वर्ष पूर्व योग पाठ्यक्रम तैयार किया था। इसे सबसे पहले सिक्किम और उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू किया था। हाल ही में हरियाणा सरकार बाबा का पाठ्यक्रम ले चुकी है।
विज्ञापन


पतंजलि सूत्रों के अनुसार पाठ्यक्रम को नया आकार प्रदान कर केंद्र पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है।

केंद्र से मिल चुकी है हरी झंडी

ramdev yoga syllabus will teach in school.

गौरतलब है कि केंद्र में कांग्रेस की सत्ता के रहते हुए भी दो प्रदेशों की सरकार ने पाठ्यक्रम लिया था। अन्य राज्य सरकारें भी इस पाठ्यक्रम को लेना चाह रही थी लेकिन केंद्र की ओर से कई अड़चनें खड़ी की गई। अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को पाठ्यक्रम लेने के लिए हरी झंडी दे दी है। शीघ्र भाजपा शासित अन्य राज्यों में बाबा का योग पाठ्यक्रम पढ़ाया और सिखाया जाएगा।

योग का धर्म से संबंध नहीं
इस संबंध में आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि योग मानव मात्र के लिए है और किसी भी धर्म से इसका कोई लेना-देना नहीं है। यदि केंद्र सरकार चाहेगी तो पूरे देश का बचपन योगमय हो जाएगा। पतंजलि योगपीठ के पास योग पाठ्यक्रम तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed