फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev will start yoga in evening

'आप' से घबराए रामदेव करेंगे 'डबल शिफ्ट'

Sun, 12 Jan 2014 06:16 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 12 Jan 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
ramdev will start yoga in evening

करीब तीन महीने पूर्व मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान कर हरिद्वार से निकले बाबा रामदेव देश भर में सुबह के अलावा शाम को भी शिविर लगाएंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई तेज करने की कवायद के तौर पर किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बाबा ने शिविरों की संख्या में इजाफे का फैसला किया है।
विज्ञापन


भाजपा के सामने शर्त
हाल ही में बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी के सामने समर्थन के लिए अपनी शर्तें रखकर सबको चौंका दिया था। वह भी तब जब पतंजलि में मोदी को बुलाकर उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताकर पिछले छह महीने से विधिवत अभियान भी चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जनवरी को दिल्ली में स्वाभिमान ट्रस्ट का सालाना जलसा मनाते हुए बाबा ने अपेक्षा की थी कि भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में उनके कम से कम पांच मुद्दों को शामिल करें। नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसका आश्वासन दे दिया था।


केजरीवाल से चिन्तित
बाबा के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि अचानक केजरीवाल की आप पार्टी को देशव्यापी समर्थन मिलता देख बाबा के चेहरे पर शिकन दिखाई दे रही है।

पतंजलि की ओर से सत्ता परिवर्तन का संदेश और प्रेरणा देने के लिए अभी तक केवल जनवरी तक के शिविरों का ही निर्धारण किया गया था। लेकिन, अब 30 अप्रैल तक के शिविर तय कर दिए हैं।

बालकृष्ण का है कहना
पंतजलि महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि बाबा तभी वापस लौटेंगे जब मोदी पीएम की कुर्सी पर आसीन हो जाएंगे। कांग्रेस का अंत करने के लिए शिविरों की संख्या में वृद्धि की गई है। व्यवस्था परिवर्तन का बिगुल पहले ही बजाया जा रहा था, अब और जोरशोर से बजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed