फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev will complete his 20 year of sanyas.

ये क्या, योगगुरू रामदेव की उम्र मात्र 20 वर्ष!

Wed, 25 Mar 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Mar 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
ramdev will complete his 20 year of sanyas.

क्या आप यकीन करेंगे कि पूरी दुनिया में योग के माध्यम से डंका बजाने वाले योगगुरू बाबा रामदेव 20 वर्ष के हो जाएंगे।  जी हां इस रामनवमी को बाबा रामदेव 20 वर्ष पूरे करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल बाबा रामदेव ने वर्ष 1995 में रामनवमी के दिन ही गुरू स्वामी शंकरदेव से संन्यास दीक्षा ली थी। संन्यास जीवन में प्रवेश को संन्यासी समाज में नया जन्म माना जाता है। उनके संन्यास दिवस को इस बार विश्व योग दिवस तथा विश्व निर्माण आंदोलन को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर 25 मार्च से 31 मार्च तक पतंजलि में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। मंगलवार की शाम तक विदेशों से करीब 200 शिविरार्थी पतंजलि पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में फैले पतंजलि के आजीवन तथा संस्थापक सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वामी रामदेव समाज निर्माण की नई रूप रेखा प्रस्तुत करेंगे।

विश्व योग दिवस को सफल बनाने की तैयारी

ramdev will complete his 20 year of sanyas.

पतंजलि के इस अभियान को विश्व निर्माण योजना नाम दिया गया है। बुनियादी स्वरूप में समस्त तथ्य शिविरार्थियों के सन्मुख प्रस्तुत किए जाएंगे। जिन लोगों ने मिलकर पतंजलि की नींव रखी थी, उन्हें भविष्य के विशेष निर्देश इस शिविर में मिलेंगे।

बाबा रामदेव के प्रयासों से योग को विश्वव्यापी स्थान मिला है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कैसे मनाया जाए, इसका निर्धारण इसी शिविर के दौरान होने वाली बैठकों में किया जाएगा।

स्वामी रामदेव ने इस संबंध में बताया कि योग और आयुर्वेद का बौया गया वट बीज आज वृक्ष बन चुका है। अब आवश्यकता है कि इस आंदोलन को वैश्विक रूप प्रदान कर दिया जाए।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के अभियान से देश के हजारों लोग असाध्य रोगों पर नियंत्रण कर चुके हैं। योग अपनाकर अनेक बीमारियां खत्म की गई हैं। इसी का परिणाम है कि आज यूएनओ को विश्व योग दिवस की घोषणा करनी पड़ी। योग और आयुर्वेद के माध्यम से विश्व को चिर युवा बनाने का काम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से शुरू किया जाएगा।

इस बार नहीं आएगा कोई वीआईपी

ramdev will complete his 20 year of sanyas.

वास्तव में बाबा के संन्यास दिवस से एक नया विश्व बनाने की अनोखी शुरुआत होगी। इस सबकी रूप-रेखा को अंतिम रूप रामनवमी तक दे दिया जाएगा। वृद्धावस्था को दूर भगाने के लिए पतंजलि चिर युवा समाज बनाने के लिए अब पूरी तरह तैयार है।

नहीं आएगा कोई राजनेता
प्रतिवर्ष मनाए जाने वाला बाबा रामदेव का संन्यास दीक्षा दिवस संभवत: इस बार वीआईपी से मुक्त रहेगा। अभी तक किसी भी राजनेता के आने की कोई खबर नहीं है।

याद रहे हैं कि पहले यह प्रयास किया गया था कि बाबा के संन्यास दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में भाग लेने आए। अब इस पूरे अभियान को वीआईपी मुक्त रखने का निर्णय लिया गया। अलबत्ता बाबा के कुछ भक्त वीआईपी शिविरार्थी के रूप में अवश्य पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed